एक किलो गांजा के साथ रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से दो गिरफ्तार, गये जेल
दिनांक 13 दिसम्बर को करीब सायं पांच बजे वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को किसी ने बताया कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09 इलाके में सुजीत राय अपने घर के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित छापामारी टीम द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित सुजीत राय के घर पहुंचा। घर पर एक पुरुष एवं महिला को गांजा के साथ पकड़ा गया जिन्होंने अपना नाम क्रमशः सुजीत राय, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता अर्जुन राय, तथा रबिता देवी, उम्र करीब 32 वर्ष, पति सूजीत राय बताया।
दोनों को सा०- किशोरगंज रोड नंबर 09, थाना सुखदेवनगर जिला राँची में पकड़ा गया। पकड़ाये दोनों व्यक्तियों को एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकड़ाये सुजीत राय एव रबिता देवी के कमरे से गांजा कुल वजन- 1.010 कि0ग्रा0 सहित अन्य सामानों को विधिवत बरामद किया गया।
जब्त किये गये मादक पदार्थ गांजा के संदर्भ में उपरोक्त पकड़ाये दोनो व्यक्तियों द्वारा स्वयं स्वीकार किया गया कि यह मादक पदार्थ गाँजा है जिसको बिक्री करने का काम करते है। तत्पश्चात उपरोक्त दोनों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्याः 654/25, दिनांक 13.12.2025, धाराः 20(b)(ii)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत राय पूर्व में भी गांजा के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।
