रांची के धुर्वा थाना अन्तर्गत मंगलवार की रात्रि मे गोली मारने वाला हत्यारा तौसिफ अंसारी गिरफ्तार
रांची के धुर्वा थाना कांड सं0-318/25, दिनांक 02.12.2025, धारा-103 (1)/3 (5) BNS &27 आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले को लेकर रांची पुलिस ने आज एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें रांची पुलिस ने जानकारी दी कि धुर्वा थाना क्षेत्र में दिनांक एक दिसम्बर को रात्रि में इस कांड के वादी निशांत अंसारी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता इरशाद अंसारी, ग्राम सिठियो, थाना धुर्वा, जिला रांची के लिखित आवेदन के आधार पर वादी के भाई अरशद अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता असरूद्दीन अंसारी, सा० सिठियो, नीचे मोहल्ला, थाना धुर्वा जिला रांची को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया था।
तत्पश्चात अनुसंधानोपरांत इस कांड के नामजद अभियुक्त 1. तौसिफ अंसारी, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता कमरूद्दीन अंसारी, सा० सिठियो, थाना धुर्वा, जिला रांची को गिरफ्तार किया गया तथा इसके द्वारा बताया गया कि दोनो एक दुसरे का दोस्त थे। दिनांक 01.12.25 को संध्या 7:30 बजे करीब इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अकेले घटनास्थल पर आग ताप रहा था।
इसी बीच अरशद अंसारी आया, जो नशे में था। उसने अभियुक्त एवं उसके पिता एवं बहन को गाली गलौज करने लगा तथा गोली मारने की धमकी देने लगा। इस बात पर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अपने घर गया और हथियार लेकर आया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया। इस कांड में प्रयुक्त, देसी पिस्टल, फायर किया हुआ दो खोखा एवं छः 7.65 एमएम का जिन्दा गोली बरामद किया गया।
