राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सिक्खों के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर गुरुनानक देव जी महाराज के 556 वाँ प्रकाश पर्व उत्सव में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड, रांची  तथा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, रातू रोड, रांची के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर गुरुनानक देवजी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर उनसे चर्चा की।

साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 556 वाँ प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आगामी तीन नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर, कॉलोनी, रातू रोड की ओर से आयोजित होने वाले भव्य नगर- कीर्तन एवं 5 नवंबर को पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर, रांची में आयोजित होनेवाले प्रकाश पर्व उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा, मेन रोड, रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी, गुरुनानक सत्संग सभा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन मिड्ढा, सचिव सुरेश जी मिड्ढा, द्वारिका दास मुंजाल, सुरजीत सिंह सलूजा, प्रीतम सिंह गोपी, अनूप सिंह गिरधर, जीतू अरोड़ा, हरीश मिड्ढा एवं अमरजीत सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *