अपराध

कुचाई थाना के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाये गये लगभग 14 IED, देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट व पटाखा पाउडर बरामद कर बम निरोधक दस्ता द्वारा किया गया नष्ट

झारखण्ड पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा0क0पा0(माओ0) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी0आर0पी0एफ0 एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को दिनांक-18.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा0क0पा0(माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्व उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुंचाने के उद्देश्य से रखा गया है।

जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी0आर0पी0एफ0 60 बीएन के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-19.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।

संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-20.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली/पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-14 IED (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि0लो0 ग्राम), देशी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संबध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *