हिण्डालको माइन्स क्षेत्र से चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
दिनांक 23 जनवरी को वादी सुजीत कुमार सिंह, पिता स्व० अकलेश सिंह, सा० कजरी, थाना पड़वा, जिला पलामू (वर्तमान में हिण्डालको कंपनी में कार्यरत) के लिखित आवेदन के आधार पर हिण्डालको कोल माइन्स एरिया से लोहे के पाइप, एंगल, चैनल, प्लास्टिक पाइप, कवर वाला तार, प्लास्टिक फ्लेंजा, लोहे के नट-बोल्ट आदि की चोरी किए जाने के संबंध में पड़वा थाना कांड संख्या–08/2026, धारा 303(2) बी०एन०एस० के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
अनुसंधान के क्रम में प्राथमिक अभियुक्त मेदिनी सिंह उर्फ मेदिनी कुमार सिंह, पिता – राजमुनी सिंह, पता – ग्राम कठौतिया, टोला – गड़ई, थाना -पड़वा, जिला – पलामू को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। अभियुक्त के घर के कमरे, बाथरूम एवं आंगन से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बंद पड़ी माइन्स से सामान चोरी कर अपने घर में छुपाकर रखने तथा उसे बेचकर धन अर्जित करने की बात स्वीकार की है।
मेदिनी सिंह के घर से आठ पीस – भी० प्वाइंट लोहे का 3 इंच पाइप, लंबाई लगभग 03 फीट, ए०डी०पी० पाइप 3 इंच, लंबाई लगभग 40 फीट, कॉपर केबल वायर 2.5 एम०एम० – लगभग 15 मीटर, पी०वी०सी० बिजली वायर 10 एम०एम० – लगभग 50 मीटर, ए०डी०पी० पाइप 1 इंच, लंबाई लगभग 100 मीटर, एम०एस० लोहे का पाइप 6 इंच, लंबाई 03 फीट – 04 पीस, लोहे का एंगल 4 इंच, लंबाई 03 फीट – 06 पीस, ए०डी०पी० पाइप 6 इंच, लंबाई लगभग 1 फीट – 10 पीस, लोहे का एंगल पाइप, लंबाई 3 फीट – 04 पीस और 01 हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया।
छापामारी दल में पु०अ०नि० चिन्टू कुमार, स०अ०नि० अनुज कुमार तिवारी, स०अ०नि० राजेश कुमार शर्मा के साथ-साथ सशस्त्र बल, पड़वा थाना भी शामिल था। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
