झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने केन्द्रीय कमेटी की घोषणा की, महुआ बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झामुमो के केन्द्रीय कमेटी के नये पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। महुआ माजी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष,  हिदायतुल्ला खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष, जावेद अख्तर को बुद्धिजीवी मोर्चा का केन्द्रीय अध्यक्ष एवं वसंत सोरेन को झारखण्ड युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

Read more