झारखण्ड में सरकार रघुवर की हो या हेमन्त की, धनबाद में चलेगी तो सिर्फ भाजपा विधायक ढुलू की

जी हां, फिलहाल तो यही दिख रहा है, झारखण्ड में सरकार रघुवर की हो या हेमन्त की, धनबाद में चलेगी

Read more

गलती करे रघुवर और झेले हेमन्त, BJP की गलती भुगते JMM, मात्र तीन साल का अनुबंध और अब सहायक पुलिसकर्मियों को चाहिए स्थायीत्व और सारी सुविधाएं

गलती करें रघुवर और झेले हेमन्त, भाजपा की गलती और भुगते झामुमो, मात्र तीन साल की अनुबंध पर सहायक पुलिसकर्मियों ने नौकरी पाई और अब इन्हें चाहिए स्थायीत्व और सारी सुविधाएं। है न कमाल की बात। जब आपको स्थायीत्व और सारी सुविधाएं चाहिए थी, तब आपने तीन साल का शपथ पत्र क्यों भरा? किसने आपको ऐसा करने पर मजबूर किया? उस वक्त किसकी सरकार थी, जिसने आपको ऐसा झांसा दिया? इसका जवाब सहायक पुलिसकर्मी आंदोलनकारी नहीं देते, बस उनका जवाब भी भाजपा नेताओं की तरह होता है।

Read more

जो काम भाजपाई ताउम्र नहीं कर सकें, वो काम CM हेमन्त सोरेन ने कुछ दिनों में ही करके दिखा दिया

सीखों भाजपाइयों, सीखिये हाथी उड़ानेवाले राज्य के पूर्व होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास। सीखने में कोई बुराई नहीं, देश और राज्य सेवा के नाम पर आप लोगों ने कितनी नौटंकी की हैं, कितने हाथी उड़ाए हैं, कितने विदेशी टूर किये हैं, कहां-कहां शंघाई टावर बनाया, वह किसी से छुपा नहीं, और इतनी नौटंकी के बावजूद भी झारखण्डवासियों को जीवन जीने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े हैं, वो भी किसी से छुपा नहीं हैं, पर हेमन्त ने क्या किया?

Read more

हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के बाद भाजपा का दामन थामे दलबदलूओं के मुंह लटके, बढ़ी धड़कन

झारखण्ड के दागियों व दलबदलूओं की नींद उड़ी हुई हैं, साथ ही दिल की धड़कनें भी बढ़ गई हैं, उन्हें लगता था कि दल, बदल देने से उनकी अपने इलाकों में जीत की संभावना शत प्रतिशत बढ़ गई हैं, उनका आगे का राजनीतिक जीवन सुरक्षित हो गया हैं, पर नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन की मानें तो इन सारे दलबदलूओं-दागियों ने सही मायनों में राजनीतिक आत्महत्या कर ली हैं,

Read more

झारखण्ड की नाक कटवानेवाले CM बता रहे, डिग्री नहीं, हुनर चलेगा, तो फिर उनके कॉलेज हुनर की जगह डिग्रियां क्यों बांट रहे?

शायद राज्य की भाजपा सरकार इसी सोच के साथ विधानसभा चुनाव के पहले ही चुनाव प्रचार में कूद चुकी है। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर संथाल परगना में झामुमो को चुनौती दी जा रही है, लोगों को दिखाने के लिए भीड़ ढो-ढो कर लाई जा रही हैं, और दूसरी ओर बिना भीड़ ढोये झामुमो के बदलाव यात्रा में लोग खुद-ब-खुद आ रहे हैं। कमाल की बात है, विधानसभा चुनाव में आम तौर पर राज्य के विकास से संबंधी बातचीत होनी चाहिए,

Read more

जो भीड़ नेता प्रतिपक्ष हेमन्त की सभा में होती हैं, वहीं भीड़ CM रघुवर की सभा में क्यों नहीं दिखती?

इन दिनों एनडीए व महागठबंधन में लोकसभा चुनाव को लेकर महायुद्ध जारी है। दोनों ओर के नेता अपने-अपने कमान से तीर निकालकर एक दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं, पर एक दूसरे के तीरों से कौन घायल होगा और कौन विजयी होगा? इसकी घोषणा तो 23 मई को होगी, पर जो राज्य के दो प्रमुख नेताओं की सभा में भीड़ आ रही हैं, वो बताने के लिए काफी है कि आनेवाले समय में झारखण्ड में लोकसभा का चुनाव परिणाम क्या होगा?

Read more

CM रघुवर की पुलिस से धनबादवासियों का भरोसा उठा, थामी लाठी, कर रहे IPS सुमन गुप्ता को याद

धनबाद के व्यापारियों का राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुलिस से भरोसा उठ चुका है, वे यहां की पुलिस से ज्यादा भरोसा लाठी-डंडों पर कर रहे हैं, फिलहाल यहां चैंबर के पदाधिकारियों ने सभी व्यवसायियों से लाठी-डंडे रखने को कहा है, गत सोमवार को बड़ी संख्या में जिला चैंबर ने धनबाद के स्टेशन रोड और करकेन्द के दुकानदारों के बीच लाठी-डंडें भी बांटे।

Read more

यहां न ‘मोदी’ की चलती है और न ‘रघुवर’ की, यहां तो सिर्फ ‘ढुल्लू’ की चलती है

धनबाद का बाघमारा इलाका। यहां के विधायक है ढुल्लू महतो, जो भाजपा विधायक है, पूर्व में इनकी राजनीतिक शुरुआत झारखण्ड विकास मोर्चा से हुई, जब इन्होंने इसी इलाके से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो को पराजित किया। अब वे भाजपाई बन गये है, फिर क्या? मजाल है कि कोई पुलिस अधिकारी या केन्द्र या राज्य सरकार का उच्चाधिकारी, इनके खिलाफ चूं बोल दें, अगर किसी ने बोलने की कोशिश की तो फिर उनकी सेना कब काम आयेगी।

Read more