झारखण्ड RSS के पदाधिकारियों ने सरसंघचालक मोहन भागवत की मर्यादाओं का ख्याल नहीं रखा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारियों ने सरसंघचालक मोहन भागवत की मर्यादा को कल यानी शुक्रवार को ताक पर रख दिया और जैसे मन किया वैसे लोगों को उनके समकक्ष बिठा दिया। झारखण्ड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन अधिकारियों ने सरसंघचालक मोहन भागवत की रांची यात्रा को विवादास्पद बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

Read more

क्या सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान का असर CM रघुवर या उनके अनुयायियों पर पड़ेगा?

पहले आज नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का बयान देखिये। उन्होंने आज जोर देकर कहा है कि महिलाओं के सम्मान को लेकर पाठ्यक्रम से लेकर शिक्षकों के प्रशिक्षण तक आमूल-चूल परिवर्तन करने होंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि केवल ढांचागत परिवर्तन करने से कुछ नहीं होगा।

Read more

अरे संघियों, और कुछ नहीं तो कम से कम सरसंघचालक मोहन भागवत जी के सम्मान का तो ख्याल रखा होता

सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी की वो बातें, जो उन्होंने धनबाद में कही। वे वहीं बातें कह रहे हैं, जो भारतीय वांग्मय और संस्कृति सदियों से कहती रही हैं – “धन गया कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया कुछ गया और चरित्र चला गया तो सब कुछ चला गया।” दरअसल संघ भी वर्षों से यहीं कहता और करता रहा है, वह अपने स्वयंसेवकों में धन की लोलुपता समाप्त कर, केवल चरित्र गढ़ने की बात करता है।

Read more

प्रणब मुखर्जी ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में दिये अपने भाषण से संपूर्ण देशवासियों का दिल जीता

आज संपूर्ण विश्व की नजर, संघ मुख्यालय नागपुर की ओर था। इसका मूल कारण था, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आज के दिन संघ मुख्यालय नागपुर में होना। संघ मुख्यालय की ओर से आज के दिन उन्हें उदबोधन के लिए आमंत्रित किया गया था। जिस आमंत्रण को स्वयं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सहर्ष स्वीकार किया था,  हालांकि उनके आमंत्रण स्वीकार करने के बाद, जितने मुंह उतनी ही बातें सुनने को मिली।

Read more

मायावती ने मोहन भागवत के बयान को सेना के मनोबल को गिरानेवाला बताया

बसपा सुप्रीमो मायावती के अनुसार संघ अब सामाजिक संगठन नहीं रहा, अब ये  राजनीतिक संगठन है, क्योंकि संघ के स्वयंसेवक सेवा को दरकिनार कर भाजपा की चुनावी राजनीति में ही मशगूल रहते हैं। मायावती का यह भी कहना है कि मुजफ्फरपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत का सेना को लेकर दिया गया बयान बेहद अपमानजनक है, इससे सेना का मनोबल गिरता है,

Read more

फंसे सरसंघचालक तो बचाने के लिए कूदे वैद्य, राहुल ने कहा प्रत्येक भारतीय का अपमान

मुजफ्फपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अपने बयान से फंसते नजर आये। उन्होंने कल मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल मैदान में स्वयंसेवकों के बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा था कि जरुरत पड़ी तो जितना सैनिक फौज छह महीने में तैयार करेगी, उतना हम तीन दिनों में तैयार कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान इजाजत दें, तो हमारे संघ सैनिक सीमा पर जाने को तैयार है, यह शक्ति संघ के अनुशासन से ही आ पायी है।

Read more

रोक के बावजूद सरसंघचालक मोहन भागवत ने केरल के एक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

15  अगस्त 1947 के पूर्व भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने में कितनी दिक्कतें आती होगी, समझा जा सकता है, पर स्वतंत्र भारत में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मनाही हो जाये, यह कितना कष्टकर है, खासकर उस व्यक्ति के लिए, जिसके हृदय में निरन्तर राष्ट्र धड़कता हो। हम बात कर रहे हैं केरल की। जहां से आज अहले सुबह जानकारी मिली कि केरल के एक जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को एक विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोक लगा दी है,

Read more