कर्नाटक में मिली सफलता से आह्लादित राहुल गांधी ने कहा मोदी जी आप देश से बड़े नहीं

भारतीय जनता पार्टी देश के लोकतंत्र, देश के विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं एवं सर्वोच्च न्यायालय पर हमले कर रही हैं, हम सारे विपक्ष मिलकर एक समन्वय बनाकर भाजपा का मुकाबला करेंगे, उसे परास्त करेंगे। प्रधानमंत्री जान लें कि वे देश या देश की संवैधानिक संस्थाओं से बड़े नहीं हैं। ये बाते आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कही।

Read more

नहीं चला मोदी मैजिक, कर्नाटक की जनता ने भाजपाइयों की खुशियों पर लगाया ब्रेक

कर्नाटक की जनता ने भाजपाइयों की खुशियों पर जबर्दस्त ब्रेक लगाई हैं। दिल्ली से लेकर बंगलुरु तक, जो भाजपाई समर्थक या भाजपाई पत्रकार ये सोच रहे थे कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, उनके दिलों पर दोपहर के बाद से गहरा आघात लगना शुरु हो गया। जो कांग्रेसी समर्थक एवं पत्रकार दोपहर के पहले तक सदमें में दीख रहे थे, जैसे ही पता चला कि भाजपा की सूई 106 से पार नहीं जा रही, उनके चेहरे पर अचानक मुस्कान लौट आई,

Read more

कांग्रेस अपने अंदर झांके कि लाख बुराइयों के बावजूद जनता भाजपा को वोट क्यों दे रही?

मतदाताओं को दोष मत दीजिये, स्वीकार कीजिये कि जनता की नजरों में आज भी आप ग्राह्य नहीं हो रहे, उन कारणों को ढूंढिये, कि आखिर लोकसभा के उपचुनावों में जो जनता भाजपा को ठुकरा रही है, वहीं विभिन्न राज्यों की विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत उसे कैसे थमा दे रही है? ये कहना कि आप बेहतर कर रहे हैं, अच्छा प्रशासन दे रहे हैं, फिर भी जनता आपको ठुकरा रही हैं, इसका मतलब जनता चाहती ही नहीं कि उन्हें बेहतर शासन मिले,

Read more