शास्त्रीजी के जन्मदिन पर किसानों पर लाठी चले, आंसू गैस के गोले दागे जाये, तो ये दुर्भाग्य ही है

आज देश के सर्वश्रेष्ठ, बहुत ही प्यारे-न्यारे, चरित्रवान् हमारे लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती है, जिन्होंने नारा दिया था – जय जवान, जय किसान, और देश का दुर्भाग्य देखिये, दिल्ली-यूपी सीमा पर जवान और किसान आमने सामने हैं। किसान अपनी समस्याओं को लेकर, अपनी पूर्व सूचना के अनुसार दिल्ली कूच करना चाहते हैं, पर उन्हें जवानों के द्वारा दिल्ली में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा, सरकार के आदेश से, ये जवान किसानों को दिल्ली जाने से रोक रहे हैं, इसके लिए वे लाठी चार्ज भी किये है, आसूं गैस के गोले भी छोड़ रहे हैं, पर किसान डटे है।

Read more